रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की एक अतिरिक्त बैठक अगले महीने की तीन तारीख को होगी

रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति की एक अतिरिक्त बैठक अगले महीने की तीन तारीख को होगी। सितम्बर में खुदरा मुद्रास्फीति दर बढ़कर सात दशमलव चार-एक प्रतिशत तक पहुंचने को देखते हुए शीर्ष बैंक आवश्‍यक उपायों पर विचार कर सकता है। समिति यह रिपोर्ट भी तैयार कर सकती है कि उसके विभिन्न प्रयासों के बावजूद मंहगाई दर क्यों बढ़ रही है। पहले से तय कार्यक्रम के अनुसार समिति की निर्धारित बैठक पांच से सात दिसम्बर के बीच होगी।

Related posts

Leave a Comment