प्रयागराज: एक तेज रफ्तार कार के बिजली के पोल से टकराने से 5 लोग की मौत और 5 घायल

प्रयागराज: हंडिया के पास राजमार्ग पर एक तेज रफ्तार कार के बिजली के पोल से टकराने से 5 लोग की मौत और 5 घायल हुए हैं। SP ने बताया,”सूचना सुबह करीब 6:30 बजे मिली। गाड़ी में 10 लोग सवार थे,वे विंध्याचल की ओर जा रहे थे। घायलों को अस्पताल भेजकर विधिक कार्रवाई की जा रही है।”

मुख्यमंत्री योगी ने प्रयागराज में हुए सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर दुख व्यक्त किया। उन्होंने जिला प्रशासन को घायलों को उचित उपचार देने का निर्देश दिया। डीएम व वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य युद्धस्तर पर कराने के निर्देश दिए।

Related posts

Leave a Comment