जापान और ऑस्ट्रेलिया ने एशिया प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती हठधर्मिता के बीच व्यावहारिक रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की

जापान और ऑस्ट्रेलिया ने एशिया प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती हठधर्मिता के बीच व्यावहारिक रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की

जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा और ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अलबानीज ने एशिया प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती हठधर्मिता के बीच व्यावहारिक रक्षा सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की है। जापान के प्रधानमंत्री फुमिओ किशिदा तीन दिन की ऑस्ट्रेलिया यात्रा पर हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री के साथ संयुक्त घोषणापत्र पर हस्ताक्षर किये। इस घोषणापत्र में जापान और ऑस्ट्रेलिया ने अंतर्राष्ट्रीय नियमों का उल्लंघन कर रहे देशों के खिलाफ कार्रवाई करने पर सहमति व्यक्त की। ताजा घोषणापत्र में दोनों प्रधानमंत्रियों ने जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे द्वारा परिकल्पित मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत क्षेत्र के महत्व की पुष्टि की।

Related posts

Leave a Comment