पीएम मोदी आज 10 लाख लोगों को सरकारी नौकरी देने के अभियान रोजगार मेला का शुभारंभ करेंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 10 लाख कर्मियों के भर्ती अभियान- रोजगार मेला का शुभारंभ करेंगे। कार्यक्रम वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संपन्न होगा। रोजगार मेले के पहले चरण में 75 हजार से अधिक चयनित लोगों को नियुक्ति-पत्र सौंपे जाएंगे।

युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने और जन कल्‍याण सुनिश्चित करने की प्रधानमंत्री की प्रतिबद्धता की दिशा में यह एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

प्रधानमंत्री के निर्देश पर केन्‍द्र सरकार के सभी मंत्रालय और विभाग स्‍वीकृत पदों की मौजूदा रिक्तियों को भरने में जुटे हैं। देशभर से चिन्हित नए कर्मी केन्‍द्र सरकार के 38 मंत्रालयों और विभागों में शामिल किए जाएंगे। इन्‍हें वर्ग क, ख और ग के विभिन्‍न पदों पर नियुक्‍त किया जाएगा। इनमें केन्‍द्रीय सशस्‍त्र बलों के कर्मी, उपनिरीक्षक, कॉन्‍स्‍टेबल, एलडीसी, स्‍टेनो, पीए, आयकर निरीक्षक और एमटीएस शामिल हैं। मंत्रालय और विभाग मिशन मोड में इस भर्ती अभियान के तहत कर्मियों का या तो सीधे चयन कर रहे हैं या संघ लोक सेवा आयोग, कर्मचारी चयन आयोग और रेलवे भर्ती बोर्ड के माध्‍यम से बहाली की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment