चीन ने लश्‍करे तैयबा के आतंकवादी शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकवादी के रूप में घोषित करने के प्रस्‍ताव पर रोक लगा दी

चीन ने संयुक्‍त राष्‍ट्र में एक बार फिर पाकिस्‍तान स्थित लश्‍करे तैयबा के आतंकवादी शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकवादी के रूप में घोषित करने के भारत और अमरीका के प्रस्‍ताव पर रोक लगा दी है। पिछले कुछ महीनों में ये चौथी बार है, जब चीन ने पाकिस्‍तान स्थित किसी आतंकी गुट को वैश्विक आतंकवादी सूची में शामिल करने पर रोक लगाई है। अमरीका के वित्‍त विभाग ने दिसम्‍बर 2016 में शाहिद महमूद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था।

Related posts

Leave a Comment