भारतीय निशानेबाज़ समीर ने विश्व निशानेबाजी प्रतियोगिता पुरुषों की 25 मीटर जूनियर पिस्टल स्पर्धा में रजत पदक जीता है। चीन के वांग शिवेन ने स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं की एयर पिस्टल टीम स्पर्धा का फाइनल आज खेला जाएगा। ईशा सिंह, शिखा नरवाल और वर्षा सिंह की टीम भारतीय चुनौती पेश करेगी।
इससे पहले रविवार को पुरुषों की दस मीटर एयर राइफल टीम स्पर्धा में रुद्रांक्श बालासाहेब पाटिल, किरण अंकुश जाधव और अर्जुन बाबूता की टीम ने भारत के लिए प्रतियोगिता में पांचवां स्वर्ण पदक जीता।