जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे की हत्या के बाद यूनिफिकेशन चर्च से जुड़े मामलों की जांच करेगा

जापान सरकार ने पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे की हत्या मामले में यूनिफिकेशन चर्च के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं। प्रधानमंत्री किशिदा फुमियो ने कहा कि सरकार ने चर्च से जुड़ी जांच और शिकायतों के लिए हॉटलाइन स्थापित की है। शिकायतों के आधार पर, पुलिस और कानून विशेषज्ञ चर्च के खिलाफ एक हजार सात सौ से अधिक मामलों की जांच कर रहे हैं। समिति ने चर्च की कार्यप्रणाली में कई वित्तीय गड़बड़ियों का पता लगाया है।

पूर्व प्रधानमंत्री शिंज़ो आबे की इस वर्ष जुलाई में चुनाव प्रचार के दौरान गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। हत्या के आरोपी तेसुया यामागामी ने पुलिस को बताया कि शिंज़ो आबे जिस धार्मिक समूह से जुड़े थे, वह उससे घृणा करता है। यामागामी के एक सोशल मीडिया पोस्ट और पत्र में कहा गया है कि उसकी मां ने इस चर्च को काफी बड़ी धनराशि दान में दी थी, जिससे उसका परिवार दिवालिया हो गया और उसका जीवन तबाह हो गया। इस चर्च की कथित संदिग्ध व्यापारिक गतिविधियां और दान में मिली धनराशि भी जांच के घेरे में हैं।

Related posts

Leave a Comment