ICC T20 World Cup के अभ्यास मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हराया

ICC T20 World Cup के अभ्यास मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हराया

ICC T20 World Cup के अभ्यास मैच में भारत ने ऑस्ट्रेलिया को छह रन से हरा दिया। ब्रिस्बेन के गाबा स्टेडियम में ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। भारत ने 20 ओवर में 187 रनों का लक्ष्य दिया, इसके जबाव में ऑस्ट्रेलिया की टीम निर्धारित ओवरों में 180 रन ही बना सकी।

एक अन्य अभ्यास मैच में एलन बॉर्डर स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को 9 विकेट से हराया। इससे पहले दक्षिण अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया।

एलन बॉर्डर स्टेडियम में अफगानिस्तान और बांग्लादेश के बीच तथा गाबा स्टेडियम में पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच अभ्यास मैच चल रहा है। अफगानिस्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय किया है। दूसरे मैच में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है।

Related posts

Leave a Comment