सितम्‍बर में भारत का कुल निर्यात लगभग 61 अरब दस करोड़ डॉलर का हुआ

सितम्‍बर में भारत का कुल निर्यात लगभग 61 अरब दस करोड़ डॉलर का हुआ

वाणिज्‍य और उद्योग मंत्रालय ने कहा है कि इस वर्ष सितम्‍बर में भारत का कुल निर्यात लगभग 61 अरब दस करोड़ डॉलर का हुआ है। निर्यात में पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 10 दशमलव दो-चार प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इस वर्ष अप्रैल से सितम्‍बर के दौरान व्‍यापारिक वस्‍तुओं और सेवा क्षेत्र का कुल निर्यात तीन सौ 82 अरब 31 करोड़ डॉलर का रहा। इसमें पिछली वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 21 प्रतिशत की वृद्धि हुई।

Related posts

Leave a Comment