उत्तराखंड के पहाड़ी जिलों के ऊंचाई वाले इलाकों में लगातार बर्फबारी हुई है जिससे निचले इलाकों में हुई बारिश के कारण ठंड बढ़ गई है। चमोली, उत्तरकाशी, बागेश्वर और रुद्रप्रयाग जिलों के ऊपरी इलाकों में और केदारनाथ में भी बर्फबारी हुई है। चमोली जिले में हेमकुंट साहिब और उत्तरकाशी में गंगोत्री में भी आज दूसरे दिन लगातार बर्फबारी हुई है। तेज बारिश से अल्मोड़ा, बागेश्वर और नैनीताल में सामान्य जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। देहरादून सहित निचले और मैदानी इलाकों में भी बादल छाए रहे और रुक-रुक कर बारिश होती रही। इस बीच, मौसम विभाग ने राज्य में 11 अक्टूबर तक विभिन्न स्थानों पर तेज बारिश होने की संभावना व्यक्त की है।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...