राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजयादशमी के अवसर पर लोगों को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विजयादशमी के अवसर पर लोगों को बधाई दी

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने विजय दशमी के अवसर पर लोगों को बधाई दी है। दशहरा की पूर्व संध्या पर अपने संदेश में राष्ट्रपति मुर्मु ने कहा कि विजय दशमी को देशभर में बुराई पर अच्छाई, असत्य पर सत्य और अनैतिकता पर नैतिकता की विजय के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि उत्तर भारत में इस दिन दशहरा मनाया जाता है और रावण दहन के माध्यम से रावण पर भगवान राम की विजय को दर्शाया जाता है। राष्ट्रपति ने कहा कि भगवान राम का आदर्श व्यवहार और औचित्य से संबंधित संदेश कई पीढ़ियों तक लोगों के लिए प्रेरणादायक है।

पूर्वी भारत में इस दिन उत्साह के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाओँ का विसर्जन किया जाता है। राष्ट्रपति ने कहा कि यह त्यौहार भारत की सांस्कृतिक एकता का उदाहरण है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्यौहार लोगों को नीति के शाश्वत जीवन मूल्यों, सत्य और अच्छाई तथा शांति और सद्भाव का जीवन व्यतीत करने की प्रेरणा देता रहेगा।

Related posts

Leave a Comment