महिला क्रिकेट में भारत ने तीन मैचों की श्रृंखला के पहले एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच में इंग्लैंड को सात विकेट से हरा दिया। कल रात इंग्लैंड में होव के काउंटी मैदान में इंग्लैंड के 228 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत ने 44 ओवर और दो गेंदों में 232 रन बनाकर मैच जीत लिया। इसके साथ ही तीन मैचों की श्रृंखला में भारत ने एक शून्य की बढ़त ले ली है।
दूसरा एकदिवसीय अंतर्राष्ट्रीय मैच बुधवार को केंटरबरी के सेंटलॉरेंस मैदान पर खेला जाएगा। इस श्रृंखला से पहले इंग्लैंड की महिला टीम भारत के खिलाफ टी ट्वेंटी अंतर्राष्ट्रीय मैचों की श्रृंखला 2-1 से जीत चुकी है।