लखीमपुर में हुई दो बहनों के कथित दुष्‍कर्म और हत्‍या मामले में शामिल 6 आरोपी गिरफ्तार

उत्‍तर प्रदेश में पुलिस ने लखीमपुर जिले में हुए दो बहनों के कथित दुष्‍कर्म और हत्‍या मामले में शामिल सभी छह आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। प्राथमिकी में दर्ज पांच आरोपियों को कल गिरफ्तार किया गया जबकि एक आरोपी को आज सुबह पुलिस के साथ हुई हिंसक झड़प में गिरफ्तार किया गया। लखीमपुर जिला मजिस्‍ट्रेट ने कहा है कि मृतकों का पोस्‍टमार्टम किया जा रहा है।

इस बीच उत्‍तर प्रदेश के उप मुख्‍यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या ने दोनों बहनों के परिजनों को इस मामले में सख्‍त कार्रवाई का आश्‍वासन दिया है। उन्‍होंने विपक्ष को ऐसे मुददों पर राजनीति न करने की सलाह दी है।

Related posts

Leave a Comment