भारत ने अंडर-17 सैफ फुटबॉल प्रतियोगिता फिर से जीत ली है। कल शाम कोलम्बो में हुए फाइनल में भारत ने नेपाल को चार-शून्य से पराजित किया।ग्रुप लीग मैच में नेपाल ने भारत को 3-1 से पराजित किया था, लेकिन फाइनल में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए चौथी बार यह खिताब जीता।
फुटबॉल: भारत ने नेपाल को 4-0 से हराकर सैफ अंडर-17 प्रतियोगिता जीती