भारत और चीन की सेना पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में गोगरा-हॉटस्प्रिंग्‍स के स्‍थान पर गश्‍ती प्‍वांट-15 से पीछे हट गई है

भारत और चीन की सेना पूर्वी लद्दाख क्षेत्र में गोगरा-हॉटस्प्रिंग्‍स के स्‍थान पर गश्‍ती प्‍वांट-15 से पीछे हट गई है। इस क्षेत्र में आमने-सामने खडी दोनों देशों की सेना को पीछे हटाने की प्रक्रिया पांच दिन से चल रही थी। इस दौरान अस्‍थायी ढांचे भी हटा दिए गए हैं। सेना के पीछे हटने की प्रक्रिया की दोनों देशों की सेना ने संयुक्‍त रूप से पुष्टि कर दी है। 8 सितम्‍बर को दोनों देशों ने सेना को पीछे हटाने की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की थी। जुलाई में दोनों देशों के बीच उच्‍चस्‍तरीय सैन्‍य वार्ता के 16वें दौर के बाद इस स्‍थान पर आमने-सामने खडी दोनों सेनाओं को पीछे हटाने पर सहमति बनी थी।

Related posts

Leave a Comment