एशिया कप क्रिकेट में आज भारत ग्रुप-ए के अपने दूसरे मैच में हॉंगकॉंग के साथ खेलेगा। पहले मैच में भारत ने पाकिस्तान को हराया था। मैच दुबई अंतर्राष्ट्रीय स्टेडियम में शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा। मैच जीतने पर सुपर-4 राउंड में भारत की जगह पक्की हो जाएगी।
ग्रुप-बी में कल रात शारजाह में अफगानिस्तान ने बंगलादेश को सात विकेट से हरा दिया। 128 रन के लक्ष्य के जवाब में अफगानिस्तान ने 18 ओवर और तीन गेंद में तीन विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाकर मैच जीत लिया और सुपर-4 राउंड में जगह पक्की कर ली। अफगानिस्तान की ओर से नजीबुल्लाह जदरान ने नाबाद 43 रन और इब्राहिम जदरान ने नाबाद 42 रन की पारी खेली।
इससे पहले, बंगलादेश ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। बंगलादेश ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर एक सौ 27 रन बनाए। अफगानिस्तान के मुजीबुर्रहमान और राशिद खान ने तीन-तीन विकेट लिये। मुजीबुर्रहमान को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
