अमरीकी ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पहले दिन कल मौजूदा चैंपियन रूस के डैनियल मेदवेदेव ने पुरूष सिंगल्स के पहले दौर में स्टीफन कोज़लोव को हराया। अगले दौर में उनका सामना फ्रांस के आर्थर रिंडरनैच से होगा।
ब्रिटेन के एंडी मरे ने अर्जेटीना के फ्रांसेसको सेरूंडोला को हराकर दूसरे दौर में प्रवेश किया।
महिला सिंगल्स में रूस की वेरोनिका कुदरमेतोवा, फ्रांस की कैरोलिन गार्सिया, ग्रीस की मारिया सककारी और अमरीका की एलिसन रिस्के-अमृतराज दूसरे दौर में पहुंच गई हैं।
कोरोना नियमों से जुड़े विवाद के कारण सर्बिया के नोवाक जोकोविच इस टूर्नांमेंट में नहीं खेल रहे हैं।