रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 780 लाइन रिप्लेसमेंट इकाइयों, उप-प्रणालियों और घटकों की तीसरी स्वदेशीकरण सूची को मंजूरी दे दी है। सूची में दर्शाई गई समय-सीमा के बाद ही घरेलू उद्योगों से इनकी खरीद की जायेगी। इससे पहले पिछले वर्ष दिसंबर और इस वर्ष मार्च में भी ऐसी दो सूची जारी की गई थी। इन सूचियों में दो हजार पांच सौ वस्तुएं हैं जो पहले से ही स्वदेशी हैं। 458 वस्तुओं को तय समय सीमा के भीतर देश में तैयार किया जायेगा। इन लाइन रिप्लेसमेंट यूनिटों, उप-प्रणालियों और घटकों के स्वदेशी विकास से अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी और सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों की आयात पर निर्भरता कम होगी। इससे घरेलू रक्षा उद्योग की डिजाइन क्षमताओं का दोहन करने और भारत को इन प्रौद्योगिकियों के डिजाइन तैयार करने में अग्रणी बनाने में मदद मिलेगी।
रक्षामंत्री ने रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण 780 लाइन रिप्लेसमेंट इकाइयों, उप-प्रणालियों और घटकों की तीसरी स्वदेशीकरण सूची को मंजूरी दी