भारत ने अफगानिस्तान को मानवीय सहायता के तौर पर दवाओँ की 10वीं खेप कल राजधानी काबुल में विश्व स्वास्थ्य संगठन और इंदिरा गांधी अस्पताल को सौंपी। संयुक्त राष्ट्र ने अफगानिस्तान को तुरन्त सहायता दिये जाने की अपील की थी। इसे देखते हुए भारत अब तक अफगानिस्तान को 32 टन दवाएं भेज चुका है। इनमें जीवन रक्षक दवाओँ के साथ-साथ टी.वी. निवारक दवाएं और कोविड की पांच लाख डोज़ शामिल हैं।
भारत ने चिकित्सा सहायता की 10वीं खेप अफगानिस्तान को सौंपी