जम्मू कश्मीर में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण-(NIA) ने आज आतंकवादी गतिविधियों के संबंध में जम्मू में छापे मारे। जांच एजेंसी ने जम्मू जिले के सुंजवान क्षेत्र के फिरदौसाबाद में हफीजुल्ला के घर पर छापा मारा। हफीजउल्ला आठ वर्ष पूर्व वन विभाग से जिला वन अधिकारी के पद से सेवानिवृत्त हुआ था और पिछले दस वर्षों से सुंजवान में रह रहा है। इस वर्ष अप्रैल में जम्मू के जलालाबाद में सीआईएसएफ पर आतंकी हमले के सिलसिले में यह छापा मारा गया है। 2019 में अनुच्छेद-370 को समाप्त किए जाने के बाद से जम्मू-कश्मीर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जनसभा के सम्बोधन से ठीक दो दिन पहले जैश-ए-मोहम्मद के दो अज्ञात आतंकवादियों के हमले में सीआईएसएफ का एक अधिकारी शहीद हो गया था।
Related posts
DRI की ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के अंतर्गत कोच्चि, मलप्पुरम और तिरुवनंतपुरम में नशीली दवाओं और साइकोट्रॉपिक पदार्थों की बड़ी मात्रा ज़ब्त की, 5 लोग गिरफ़्तार
राजस्व खुफिया निदेशालय (DRI) ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के तहत केरल में नशीले पदार्थों के खिलाफ बड़ी...
1 जून से 30 जून तक देशभर में चलेगा “खेत बचाओ अभियान”
केंद्रीय कृषि मंत्री Shivraj Singh Chouhan ने कहा है कि “खेत बचाओ अभियान” सिर्फ जागरूकता फैलाने...
शादी की खुशियां शुरू होने से पहले ही मातम में बदल गईं, जब विवाह के कुछ घंटों के भीतर पायलट दूल्हे की मौत की खबर ने परिवार को झकझोर दिया।
दुल्हन की आंख खुली तो सीने पर था पायलट पति का शव, शादी के कुछ घंटे...