महाराष्ट्र: शिवसेना सांसद संजय राउत को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

महाराष्ट्र: शिवसेना सांसद संजय राउत को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया

महाराष्ट्र में विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम अदालत ने शिवसेना सांसद संजय राउत को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। मुंबई के गोरेगांव में पात्रा चॉल मामले के सिलसिले में उन्हें आज प्रवर्तन निदेशालय की विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम अदालत में पेश किया गया था। 31 जुलाई को गिरफ्तारी के बाद से वे निदेशालय की हिरासत में थे। प्रवर्तन निदेशालय ने उनकी हिरासत बढ़ाने की मांग नहीं की, इसलिए अदालत ने उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Related posts

Leave a Comment