एशियाई विकास बैंक ने 2022 में चीन के आर्थिक वृद्धि दर अनुमान को घटाकर 4 प्रतिशत किया

एशियाई विकास बैंक ने 2022 में चीन के आर्थिक वृद्धि दर अनुमान को घटाकर 4 प्रतिशत किया

एशियाई विकास बैंक ने वर्ष 2022 में चीन के लिए आर्थिक वृद्धि दर का अनुमान पांच प्रतिशत से घटाकर चार प्रतिशत कर दिया है। ऐसा कड़े कोविड रोधी उपायों और सख्‍त लॉकडाउन के कारण उपजी चिंताओं के बीच किया गया है। इन उपायों से आवास क्षेत्र में संकट और भी बढ़ गया जो पहले से ही ऋण और रेहन संकट से जूझ रहा था। बैंक ने एशियाई क्षेत्र परिदृश्‍य की समीक्षा में कहा कि 2022 की शुरूआत में महामारी के फिर से फैलने पर कोविडरोधी रणनीति अपनाई गई और लॉकडाउन लगाना पड़ा।

चीन के वरिष्‍ठ अधिकारियों का भी कहना है कि वर्ष 2022 में सकल घरेलू उत्‍पाद के पांच दशमलव पांच प्रतिशत वृद्धि दर का आधिकारिक आंकड़ा हासिल करना कठिन है।

Related posts

Leave a Comment