गुजरात में तेज बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

गुजरात में तेज बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया

गुजरात में तेज बारिश और बाढ़ की स्थिति को देखते हुए 10 हजार से ज्यादा लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। आधिकारिक सूत्रों के अनुसार राज्य के सबसे अधिक प्रभावित पांच जिलों से पांच सौ आठ लोगों को बचाया गया है।

राज्य के राजस्व मंत्री राजेंद्र त्रिवेदी ने कहा की दक्षिण और मध्य गुजरात के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में बचाव और राहत कार्य के लिए एनडीआरएफ और एसडीआरएएऱफ के 18 दल भेजे गए हैं। पिछले दो दिनों से हो रही भारी बारिश के बीच वलसाड जिला बाढ़ जैसी स्थिति से जूझ रहा है। एनडीआरएफ की टीमें और स्थानीय प्रशासन बुरी तरह प्रभावित इलाकों में राहत और बचाव कार्य में लगा हुआ है। वलसाड के हिंगलाज इलाके में अपने घर के ऊपर फंसे पांच लोगों को भारतीय तटरक्षक के हेलीकॉप्टर द्वारा सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया। भारी बारिश की चेतावनी के बाद भरूच, छोटा उदेपुर, नर्मदा, सूरत, तापी, डांग, नवसारी और वलसाड में जिला प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा गया है।

Related posts

Leave a Comment