गृह मंत्री अमित शाह ने जयपुर में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

गृह मंत्री अमित शाह ने जयपुर में उत्तरी क्षेत्रीय परिषद की 30वीं बैठक की अध्यक्षता की

गृह मंत्री अमित शाह आज राजस्‍थान की राजधानी जयपुर में उत्‍तरी आंचलिक परिषद की 30वीं बैठक की अध्‍यक्षता की। बैठक में आंतरिक सुरक्षा, सीमा विवाद, साइबर अपराध, मादक द्रव्‍य व्‍यापार, राज्‍यों के बीच सीमा विवाद, सड़क, परिवहन, उद्योग, जल और बिजली पर चर्चा हुई।

गृह मंत्री की अध्‍यक्षता में हो रही यह बैठक बेहद महत्‍वपूर्ण मानी जा रही है। इसमें राज्‍यों के बीच आपसी तालमेल बढ़ाकर विभिन्‍न विषयों का समाधान निकालने का प्रयास किया जाएगा। जयपुर में 25 साल बाद हो रही इस बैठक में जल बंटवारे और अपराध जैसे विभिन्न मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है। बैठक में भाग लेने के लिए संबंधित राज्‍यों और केंद्रशासित प्रदेशों के मुख्‍यमत्री और राज्यपाल जयपुर पहुंच चुके हैं। बैठक में वीआईपी प्रतिनिधियों सहित करीब सौ लोगों के भाग लेने की संभावना है। गृह मंत्री के दौरे को देखते हुए पांच आईपीएस अधिकारियों की देख-रेख में करीब दो हजार पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।

Related posts

Leave a Comment