सरकार ने खाद्य तेलों के MRP में तत्‍काल 15 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने का निर्देश दिया

सरकार ने खाद्य तेलों के MRP में तत्‍काल 15 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने का निर्देश दिया

केन्‍द्र सरकार ने अग्रणी खाद्य तेल संगठनों को खाद्य तेलों के अधिकतम खुदरा मूल्‍यों MRP में तत्‍काल 15 रुपये प्रति लीटर की कटौती करने का निर्देश दिया है। निर्देशों में सलाह दी गई है कि यह मूल्‍य विनिर्माताओं और रिफाइनरों से लेकर वितरकों तक घटाये जाने चाहिए, जिससे यह कटौती किसी भी तरीके से कम न हो सके। खाद्य और जन वितरण विभाग ने इस महीने की छह तारीख को खाद्य तेलों पर दाम घटाने के निर्देश दिये थे।

उपभोक्‍ता मामलों के मंत्रालय ने कहा है कि मूल्‍य कटौती का फायदा तत्‍काल उपभोक्‍ताओं तक पहुंचाया जाना चाहिए। मंत्रालय ने कहा है कि अंतर्राष्‍ट्रीय बाजार में खाद्य तेलों की कीमतों में उतार का रूख है।

Related posts

Leave a Comment