टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल ने चोट के कारण विंबलडन टेनिस टूर्नामेंट से हटने की घोषणा की है। इससे ग्रैंड स्लैम जीतने की उनकी उम्मीदें समाप्त हो गई हैं। सेमीफाइनल में नडाल का मुकाबला निक किर्गियोस से होना था। रविवार को खेले जाने वाले फाइनल के लिए निक किर्गियोस को वॉकओवर मिल गया है। फाइनल में उनका मुकाबला शीर्ष वरीयता प्राप्त और छह बार के विजेता नोवाक जोकोविच या ब्रिटेन के कैमरन नोरी से हो सकता है।
राफेल नडाल चोट के कारण विम्बल्डन टेनिस के सेमीफाइनल मुकाबले से हटे