प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने राजस्थान के जालोर में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मौत पर उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने उन परिवारों को इस दुख को सहन करने का संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।
प्रधानमंत्री कार्यालय के एक ट्वीट में कहा गया है: “राजस्थान के जालौर में हुई सड़क दुर्घटना अत्यंत दुखद है। इसमें जिन लोगों को जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों के प्रति मैं अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं। ईश्वर दुख की इस घड़ी में उन्हें संबल प्रदान करे: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी”