गुजरात दंगों में फर्जी सबूत तैयार करने के आरोप में तीस्ता सीतलवाड़ और IPS अधिकारी आर.बी. श्रीकुमार गिरफ्तार

गुजरात दंगों में फर्जी सबूत तैयार करने के आरोप में तीस्ता सीतलवाड़ और IPS अधिकारी आर.बी. श्रीकुमार गिरफ्तार

गुजरात आतंकवाद निरोधक दस्ते ने कार्यकर्ता तीस्ता सीतलवाड़ और पूर्व आई.पी.एस. अधिकारी आर.बी. श्रीकुमार को अहमदाबाद में दायर प्राथमिकी के सिलसिले में गिरफ्तार कर लिया है। यह गिरफ्तारी उनके खिलाफ निर्दोष लोगों को फंसाने के उददेश्‍य से कथित आपराधिक षडयंत्र और जालसाजी तथा न्यायालय में 2002 के गुजरात दंगों के मामले में गलत सबूत देने के लिए की गई है। 2002 के दंगों के मामलों में गुजरात के तत्कालीन मुख्यमंत्री नरेन्द्र मोदी को विशेष जांच दल की क्लीन चिट को चुनौती दिये जाने वाली याचिका को उच्चतम न्यायालय द्वारा खारिज करने के एक दिन बाद सीतलवाड़ और आर. श्रीकुमार की गिरफ्तारी की गई है। सीतलवाड़ और आर. श्रीकुमार और अन्य के खिलाफ अहमदाबाद अपराध शाखा ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। श्रीकुमार को गुजरात दंगों के बारे में गलत सूचना प्रस्तुत करने को लेकर अहमदाबाद अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया है।

Related posts

Leave a Comment