आज अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस है, प्रधानमंत्री ने नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की

आज अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस है, प्रधानमंत्री ने नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका की सराहना की

आज अंतरराष्‍ट्रीय नर्स दिवस है। यह दिन 12 मई को पूरी दुनिया में समाज के लिए नर्सों के योगदान और स्‍वास्‍थ्‍य देखभाल के उपलक्ष्‍य में मनाया जाता है। आज ही आधुनिक नर्सिंग की संस्‍थापक फ्लोरेंस नाइटिंगेल का जन्‍म दिन भी है।

भारतीय सशस्‍त्र बल की सैन्‍य नर्सिंग सेवा-एम.एन.एस इस दिन को बड़े उत्‍साह और जोश के साथ मनाती है।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने अंतर्राष्‍ट्रीय नर्स दिवस पर नर्सों के महत्‍वपूर्ण योगदान की सराहना की है। एक ट्वीट में उन्‍होंने कहा कि उनका समर्पण और करूणा अनुकरणीय है। प्रधानमंत्री मोदी ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में भी उनके असाधारण कार्य के लिए उनकी प्रशंसा की।

Related posts

Leave a Comment