राष्ट्रीय आपदा मोचन बल-(NDRF) ने आज कहा कि भीषड़ चक्रवात आसानी की चुनौती से निपटने के लिए पश्चिम बंगाल, ओडिशा और आंध्र प्रदेश में 50 दल तैनात किए गए हैं। एनडीआरएफ ने कहा कि 22 दल तैनात कर दिये गए है, और 28 दलों को विभिन्न राज्यों में अलर्ट पर रखा गया है।
मौसम विभाग के अनुसार आसनी के बंगाल की खाड़ी में आंध्र प्रदेश, ओडिशा के तट की ओर बढ़ाने की संभावना है। अगले 24 घंटे में यह कमजोर होकर चक्रवाती तूफान में बदल जाएगा।
बल के 22 दलों में से 12 दल पश्चिम बंगाल के तटीय जिलों में और नौ दल आंध्र प्रदेश में तैनात किये गए है। एक टीम को ओडिशा के बालासोर जिले में तैनात किया गया है।