सेवानिवृत्‍त केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल और असम राइफल कार्मिकों के लिए “सी ए पी एफ पुनर्वास” पोर्टल का शुभारंभ

सेवानिवृत्‍त केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल और असम राइफल कार्मिकों के लिए “सी ए पी एफ पुनर्वास” पोर्टल का शुभारंभ

गृह मंत्रालय ने सेवानिवृत्‍त केंद्रीय सशस्‍त्र पुलिस बल और असम राइफल कार्मिकों को निजी सुरक्षा एजेंसियों में रोजगार प्राप्‍त करने में सहायता देने के लिए “सी ए पी एफ पुनर्वास” पोर्टल का शुभारंभ किया है।

गृह मंत्रालय ने कहा है कि कल्‍याण और पुनर्वास बोर्ड-डब्‍ल्यू ए आर बी के माध्‍यम से शुरू किए गए इस पोर्टल से सेवानिवृत्‍त कार्मिकों को फिर से रोजगार प्राप्‍त करने में सहायता मिलेगी। इसके लिए उन्‍हें अपना निजी विवरण तथा विशेषज्ञता के अपने विषय और रोजगार का वांछित स्‍थान वेबसाइट पर अपलोड करना होगा।

गृह मंत्रालय ने स्‍पष्‍ट किया कि एक पोर्टल पहले ही मंत्रालय द्वारा निजी सुरक्षा एजेंसी विनियम कानून के अंतर्गत निजी सुरक्षा एजेंसियों के पंजीकरण के लिए काम कर रहा है। मंत्रालय ने यह भी कहा कि अब दोनों वेबसाइट को आपस में जोड़ दिया गया है, जहां रोजगार प्राप्‍त करने वाले और रोजगार प्रदान करने वाले दोनों एक प्‍लेटफॉर्म पर सेवानिवृत्‍त कार्मिकों के डेटा का उपयोग कर सकेंगे।

Related posts

Leave a Comment