भारतीय आयुर्विज्ञान अनुसंधान परिषद-आई सी एम आर ने कहा है कि हाल ही में कोविड संक्रमण के मामलों में वृद्धि को महामारी की चौथी लहर नहीं कहा जा सकता। आई सी एम आर के अपर महानिदेशक समीरन पांडा ने कहा है कि हाल ही में जिला स्तर पर संक्रमण में वृद्धि से पूरे राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर आकलन नहीं लगाया जा सकता। उन्होंने कहा कि संक्रमण में बढ़ोतरी एक भौगोलिक क्षेत्र तक ही सीमित रही है।
कोविड संक्रमण के मामलों में वृद्धि को महामारी की चौथी लहर नहीं कहा जा सकता – ICMR