केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पारादीप बंदरगाह की परियोजनाओं की समीक्षा की और 2030 तक इसकी क्षमता बढ़ाकर 500 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष करने के निर्देश दिए

केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पारादीप बंदरगाह की परियोजनाओं की समीक्षा की और 2030 तक इसकी क्षमता बढ़ाकर 500 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष करने के निर्देश दिए

केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सर्बानंद सोनोवाल ने पारादीप पत्तन की परियोजनाओं की समीक्षा की और 2030 तक इसकी क्षमता बढ़ाकर 500 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (एमएमटीपीए) करने के निर्देश दिए। उन्होंने 24 मार्च, 2022 को नियमित समीक्षा के हिस्से के रूप में ओडिशा में पारादीप पत्तन प्राधिकरण की अपनी पहली आधिकारिक यात्रा की। बैठक के दौरान सर्बानंद सोनोवाल ने विभिन्न बुनियादी ढांचा परियोजनाओं, पीपीए परियोजनाओं, पत्तन के कामकाज, ईज ऑफ बिजनेस पहल, हरित पहल और पत्तन की व्यापार विकास गतिविधियों की समीक्षा की।

सर्बानंद सोनोवाल ने 29.68 करोड़ रुपये लागत के कंटेनर स्कैनर का उद्घाटन किया जो स्कैन मोड में एक घंटे में 25 ट्रकों को स्कैन कर सकता है। कंटेनर स्कैनर अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा जांच मानकों का अनुपालन करता है और कंटेनरों की मैन्युअल जांच को कम करते हुए जैविक/अकार्बनिक सामग्री की सुगमता के साथ जांच करते हुए उच्च कार्य प्रदर्शन इमेजिंग क्षमता प्रदान करता है। इससे पत्तन में कंटेनर यातायात की आवाजाही को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने पारादीप पत्तन में राष्ट्रीय राजमार्ग से अतिरिक्त पत्तन कनेक्टविटि के हिस्से के रूप में दूसरे एक्जिट-कम-रोड फ्लाईओवर (गति-शक्ति परियोजना) की आधारशिला रखी। यह 2.4 किलोमीटर लंबा सड़क-कम-फ्लाईओवर पत्तन से वैकल्पिक प्रवेश और निकासी विकल्प के रूप में सेवा प्रदान करेगा और वाहनों की सुरक्षित और भीड़-भाड़ से मुक्त आवाजाही में मदद करेगा। 93 करोड़ रुपये की लागत वाला यह फ्लाई ओवर पत्तन टाउनशिप में यात्री आवाजाही से कार्गो ट्रैफिक को अलग करने में भी सहायता प्रदान करेगा।

सर्बानंद सोनोवाल ने सीवरेज उपचार संयंत्र और पारादीप कॉलेज बॉयज हॉस्टल का उद्घाटन किया और आयुष गार्डन में वृक्षारोपण अभियान में भाग लिया।

सर्बानंद सोनोवाल ने बीजू सम्मेलन केन्द्र का भी उद्घाटन किया और हितधारकों के साथ बैठक की। उन्होंने पारादीप पेट्रोलियम, केमिकल्स और पेट्रोकेमिकल्स इन्वेस्टमेंट रीजन (पीसीपीआईआर) के बारे में हुई प्रगति के संबंध में आईडीसीओ, आईओसीएल के अधिकारियों के साथ समीक्षा की। पीसीपीआईआर की प्रगति की समीक्षा के दौरान उन्होंने इस क्षेत्र के समग्र विकास के लिए तेजी से काम के लिए सहयोगपूर्ण दृष्टिकोण अपनाने पर जोर दिया।

Related posts

Leave a Comment