केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पाहू क्षेत्र में आज शाम सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा गुट के तीन आतंकवादी मारे गये। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह मुठभेड़ तब शुरू हुई जब इलाके में घेराबंदी और तलाशी अभियान में लगे सुरक्षा बलों के संयुक्त बल पर आतंकवादियों ने गोलीबारी की। मारे गए आतंकवादी की पहचान की जा रही है। इस बीच, अंतिम समाचार मिलने तक कार्रवाई जारी थी।
पुलवामा में सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा गुट के तीन आतंकवादी मारे गए