दिल्ली के सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर आज से 18 से 59 वर्ष के सभी लोगों के लिए कोविड वैक्सीन की एहतियाती डोज निशुल्‍क लगाई जाएगी

दिल्ली के सरकारी टीकाकरण केंद्रों पर आज से 18 से 59 वर्ष के सभी लोगों के लिए कोविड वैक्सीन की एहतियाती डोज निशुल्‍क लगाई जाएगी

दिल्‍ली सरकार ने कहा है कि राजधानी में 18 से 59 वर्ष के बीच की आयु के सभी लोगों को कोविड रोधी टीके की एहतियाती डोज निशुल्‍क लगाई जाएगी। सभी सरकारी टीकाकरण केन्‍द्रों पर आज से ये टीके लगाये जा रहे हैं। ऐसे सभी व्‍यक्ति टीके की तीसरी डोज ले सकते हैं जिन्‍हें दूसरी डोज के बाद नौ महीने पूरे हो चुके हैं। एक बयान में दिल्‍ली सरकार ने कहा है कि प्राइवेट टीकाकरण केन्‍द्रों पर भुगतान के साथ टीके लगवाने का प्रावधान जारी रहेगा।

इस बीच दिल्‍ली में कल कोरोना संक्रमण के नौ सौ पैंसठ नये मरीजों का पता चला। पिछले 24 घंटों में छह सौ पैंतीस लोग कोविड से स्‍वस्‍थ हुए और एक व्‍यक्ति की मृत्‍यु हो गई। राजधानी में दो हजार नौ सौ सत्‍तर लोगों का उपचार चल रहा है।

Related posts

Leave a Comment