छत्तीसगढ़ में माओवादियों के हमले में चार सुरक्षाकर्मी घायल हो गए हैं। माओवादियों ने कल रात बस्तर प्रभाग के बीजापुर जिले में सुरक्षाबलों के दरभा शिविर पर हमला किया। सुरक्षाबलों ने भी हमले का जवाब दिया और डेढ़ घंटे तक भारी गोलीबारी जारी रही। सुरक्षाबलों के जवाबी कार्रवाई में माओवादी जंगल में भाग गए। हमले में गंभीर रूप से घायल दो जवानों को राजधानी रायपुर भेजा गया है, जबकि दो अन्य जवानों का इलाज बीजापुर जिला अस्पताल में चल रहा है।
छत्तीसगढ़ में माओवादियों के हमले में चार सुरक्षाकर्मी घायल