मार्च 2022 में निर्यात लगभग 20 फीसदी बढ़कर 42 अरब डॉलर से अधिक हुआ

मार्च 2022 में निर्यात लगभग 20 फीसदी बढ़कर 42 अरब डॉलर से अधिक हुआ

देश से होने वाला निर्यात मार्च 2022 में 19.76 फीसदी बढ़कर 42.22 अरब डॉलर पर पहुंच गया है। बुधवार को जारी वाणिज्य मंत्रालय के आंकड़ों में यह जानकारी दी गई।

मार्च 2021 में देश से कुल 35.26 अरब डॉलर का निर्यात हुआ था। आंकड़ों के मुताबिक पिछले महीने आयात 24.21 फीसदी बढ़कर 60.74 अरब डॉलर पर पहुंच गया।

समीक्षाधीन महीने में व्यापार घाटा बढ़कर 18.51 अरब डॉलर हो गया। मार्च 2021 में यह 13.64 अरब डॉलर था।

Related posts

Leave a Comment