सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद आतंकी गुट के मोहिउद्दीन औरंगजेब आलमगीर को आतंकवादी घोषित किया

सरकार ने जैश-ए-मोहम्मद आतंकी गुट के मोहिउद्दीन औरंगजेब आलमगीर को आतंकवादी घोषित किया

सरकार ने पुलवामा और पठानकोट हमले के मास्टरमाइंड जैश-ए-मोहम्मद आतंकी गुट के मोहिउद्दीन औरंगजेब आलमगीर को गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम के अन्‍तर्गत आतंकवादी घोषित किया है। आलमगीर 2019 में पुलवामा में केन्‍द्रीय रिजर्व पुलिस बल के काफिले पर हुए आतंकी हमले का प्रमुख साजिशकर्ता है।

मंत्रालय ने संगठन के संचालन कमांडर अली काशिफ जान उर्फ जान अली काशिफ को भी आतंकवादी घोषित किया है। वह पठानकोट वायु सेना स्टेशन आतंकी हमले में सक्रिय रूप से शामिल था।

Related posts

Leave a Comment