विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत, रूस के साथ आर्थिक संबंधों को स्थिर बनाए रखने पर ध्यान दे रहा है

विदेश मंत्रालय ने कहा- भारत, रूस के साथ आर्थिक संबंधों को स्थिर बनाए रखने पर ध्यान दे रहा है

विदेश मंत्रालय ने आज कहा कि रूस के साथ भारत के मजबूत आर्थिक संबंध हैं और वर्तमान परिस्थितियों में हमारा ध्‍यान इन संबंधों को स्थिर बनाये रखने पर है। रूस के साथ भारत के कारोबार पर अमरीका के राष्‍ट्रीय सुरक्षा सलाहकार दलीप सिंह की टिप्‍पणी के बारे में एक सवाल के जवाब में विदेश मंत्रालय के प्रवक्‍ता अरिंदम बागची ने कहा कि रूस के साथ संबंधों को लेकर भारत का रूख बिलकुल स्‍पष्‍ट है। उन्‍होंने कहा कि यूरोप को कच्‍चे तेल की आपूर्ति अभी भी जारी है। प्रवक्‍ता ने जोर देकर कहा कि हमारी कार्रवाईयों को राजनीतिक रंग नहीं दिया जाना चाहिए।

Related posts

Leave a Comment