आईपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज दो मैच खेले जायेंगे। पहले मुकाबले में नवी मुम्बई के डी. वाई. पाटिल स्टेडियम में मुम्बई इंडियन्स का सामना राजस्थान रॉयल्स से होगा। यह मैच दिन में साढ़े तीन बजे शुरू होगा।
दूसरे मुकाबले में शाम साढ़े सात बजे पुणे के महाराष्ट्र क्रिकेट ऐसोसिएशन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से होगा।