प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आमंत्रण पर नेपाल के प्रधानमंत्री शेर बहादुर देउबा तीन दिन की यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे। उनके साथ उनकी पत्नी डॉक्टर आरज़ू देउबा और उच्च स्तरीय प्रतिनिधि मंडल भी आया है। ट्वीट संदेश में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि पिछले वर्ष जुलाई में पदभार संभालने के बाद शेर बहादुर देउबा की पहली विदेश यात्रा है।
शेर बहादुर देउबा कल उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू से मिलेंगे और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ वार्ता भी करेंगे। विदेश मंत्री डॉक्टर सुब्रमण्यम जयशंकर और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजित डोभाल भी नेपाल के प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। नई दिल्ली में आधिकारिक कार्यक्रमों के अलावा शेर बहादुर देउबा उत्तर प्रदेश में वाराणसी भी जाएंगे।
भारत और नेपाल के बीच पुराने दोस्ताना संबंध हैं। हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों में काफी प्रगति हुई है।