ओडिशा में शहरी स्थानीय निकायों का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हो गया। प्राप्त सूचना के अनुसार 65 प्रतिशत से अधिक मतदान दर्ज हुआ। तीन नगर-निगमों, 47 नगर पालिकाओं और 59 अधिसूचित क्षेत्र परिषदों में विभिन्न पदों के लिए कुल छह हजार चार सौ उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।
निष्पक्ष और स्वतंत्र चुनाव कराने के लिए राज्य भर में 190 से अधिक प्लाटून पुलिस बल तैनात किया गया था। नतीजे 26 मार्च को घोषित किए जाएंगे।