पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने आज राज्य की अर्थव्यवस्था के पुनरुद्धार, लोगों के समग्र विकास और कल्याण के लिए केंद्र से एक लाख करोड़ रुपये के विशेष वित्तीय पैकेज की मांग की।
राज्य सरकार की एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया गया है कि भगवंत मान ने आज दोपहर नई दिल्ली के संसद भवन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री को राज्य की वित्तीय स्थिति से अवगत कराते हुए श्री भगवंत मान ने बताया कि पिछली सरकारों ने राज्य पर 3 लाख करोड़ रुपये का भारी बोझ छोड़ा है और अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए तुरंत 50 हजार करोड़ रुपये के वित्तीय पैकेज की आवश्यकता है।
मुख्यमंत्री का कार्यभार संभालने के बाद प्रधानमंत्री के साथ अपनी पहली बैठक को सकारात्मक बताया।