राष्ट्रीय महिला आयोग ने पश्चिम बंगाल की बीरभूम घटना का संज्ञान लिया

राष्ट्रीय महिला आयोग ने पश्चिम बंगाल की बीरभूम घटना का संज्ञान लिया

राष्ट्रीय महिला आयोग ने पश्चिम बंगाल की बीरभूम घटना का संज्ञान लिया है। आयोग ने पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक से मामले में व्यक्तिगत रूप से हस्तक्षेप करने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा है। आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा ने इस संबंध में पश्चिम बंगाल के पुलिस महानिदेशक और एसपी बीरभूम के पुलिस अधीक्षक को पत्र लिखा है। उन्होंने इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले सभी आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की भी मांग की है। रेखा शर्मा ने कहा कि इस मामले में की गई कार्रवाई के बारे में 24 घंटे के भीतर आयोग को अवगत कराया जाये।

Related posts

Leave a Comment