कलकत्ता उच्च न्यायालय ने बीरभूम जिले के रामपुरहाट की घटना में स्वत: संज्ञान लेते हुए मामला दर्ज किया। चीफ जस्टिस की बेंच आज दोपहर 2 बजे मामले की सुनवाई करेगी।
केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने पश्चिम बंगाल सरकार से बीरभूम हिंसा मामले में विस्तृत रिपोर्ट मांगी है। इस हिंसा में घरों में आग लगा दिए जाने के बाद दस लोगों की जान गई थी। पश्चिम बंगाल से भारतीय जनता पार्टी के 9 सांसदों के शिष्टमंडल ने नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की और इस मामले में उनके हस्तक्षेप और दोषियों के खिलाफ कडी कार्रवाई की मांग की।