मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में आज सोने में सात सौ बीस रूपये की गिरावट रही। अप्रैल माह के अनुबंध के लिए सोने का भाव 52 हजार चार सौ 60 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर चल रहा था।
मार्च वायदा कारोबार के लिए चांदी एक हजार बीस रुपये टूटकर 69 हजार 350 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर कारोबार कर रही थी।
वैश्विक बाजारों में न्यूयॉक मर्केटाइल एक्सचेंज पर सोना गिरावट के साथ एक हजार 963 डॉलर 60 सेंट प्रति ओंस जबकि चांदी मंदी के साथ 25 डॉलर 50 सेंट प्रति ओंस पर कारोबार कर रहे थे।