प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली के बीजेपी मुख्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, आज उत्साह और उत्सव का दिन है। मैं इन चुनावों में हिस्सा लेने वाले सभी मतदाताओं को बधाई देता हूं। उनके निर्णय के लिए मतदाताओं का आभार व्यक्त करता हूं। विशेष रूप से हमारी माताओं, बहनों और युवाओं ने जिस तरह से BJP का समर्थन किया वह अपने आप में बड़ा संदेश है।

चुनाव के दौरान भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मुझसे वादा किया था कि इस बार होली 10 मार्च से ही शुरू हो जाएगी। हमारे कर्मठ कार्यकर्ताओं ने अपने वादे को पूरा करके दिखाया है। मैं अपने कार्यकर्ताओं की भूरी-भूरी प्रशंसा करूंगा, जिन्होंने इन चुनावों में कड़ी मेहनत की है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, उत्तर प्रदेश ने देश को अनेक प्रधानमंत्री दिए हैं लेकिन 5 साल का कार्यकाल पूरा करने वाले किसी मुख्यमंत्री के दोबारा चुने जाने का ये पहला उदाहरण है। उत्तर प्रदेश में 4 दशक बाद कोई सरकार लगातार दूसरी बार सत्ता में आई है। तीन राज्य उत्तर प्रदेश, गोवा और मणिपुर में सरकार में होने के बावजूद बीजेपी के वोट बैंक में वृद्धि हुई है।

Related posts

Leave a Comment