उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर कल मतदान होगा

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के छठे चरण में 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर कल मतदान होगा

उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव के छठे चरण के मतदान की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। इस चरण में 10 जिलों की 57 विधानसभा सीटों पर कल मतदान होगा।

जिन जिलों में छठे चरण में वोट पड़ने हैं, वे पूर्वांचल के इलाके में आते हैं जहां पलायन एक बड़ी समस्या है। कई आकांक्षी जिले जैसे बलरामपुर और सिद्धार्थनगर हैं बाढ़ की विभीषिका झेलने वाले इलाके हैं और वह इलाके भी हैं जो चावल और गन्ने की खेती के लिए मशहूर हैं। लेकिन इस चरण में सबकी निगाहें होंगी प्रदेश के गोरखपुर जिले की गोरखपुर शहर सीट पर जहां से वरिष्ठ भाजपा नेता और प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रहे हैं। वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी बलिया जिले की बांसडीह विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी हैं। रुद्रपुर सीट से वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अखिलेश प्रताप सिंह भी इस दौर में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं।

राज्‍य में सातवें और अंतिम चरण तथा असम में माजुली सीट के उपचुनाव के लिए प्रचार तेज हो गया है। स्टार प्रचारक और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख नेता जनसभाएं कर रहे हैं। मतदाताओं से घर-घर जाकर प्रचार और वर्चुअल अपील भी की जा रही है।

Related posts

Leave a Comment