अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल संघ-फीफा और यूरोपीय फुटबॉल संघ-यू.ई.एफ.ए. ने रूस की राष्ट्रीय टीम और रूसी फुटबॉल क्लबों को सभी अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं से अगले आदेश तक निलंबित कर दिया है। रूस की टीम क़तर में आगामी फीफा विश्व कप में हिस्सा नहीं ले पाएगी। यूरोपीय फुटबॉल संघ ने रूस की प्रमुख ऊर्जा कंपनी गज़प्रॉम के साथ भी अपनी साझेदारी खत्म करने की घोषणा की है।
UEFA ने रूस को सभी अंतर्राष्ट्रीय फुटबॉल प्रतियोगिताओं से अगले आदेश तक निलंबित किया