हिमाचल प्रदेश में शीत लहर तेज हो गई है। राज्य के अधिकांश ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी हो रही है जबकि कई हिस्सों में आज सुबह से बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने राज्य में शुक्रवार तक और भी वर्षा तथा बर्फबारी की संभावना व्यक्त की है।
उत्तराखंड में विभिन्न स्थानों पर हो रही वर्षा और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी के बाद तापमान में और गिरावट आ गई है जिसका असर पहाड़ी इलाकों में चुनाव प्रचार पर पड़ रहा है। कोविड प्रतिबंधों के बीच विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता मतदाताओं को लुभाने के लिए घर-घर जाकर प्रचार कर रहे हैं।